{"_id":"5bdad9bbbdec220a7e0f7ff5","slug":"181541069243-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासी-पौनी मार्ग पर गिरीं पस्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रियासी-पौनी मार्ग पर गिरीं पस्सियां
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। रियासी-पौनी मार्ग पर स्थित धनुआ क्षेत्र में शनिवार शाम सात बजे के करीब पस्सियां गिरने से मुख्य सड़क बंद हो गया। बताया जाता है कि शनिवार शाम को अचानक धनुआ की एक पहाड़ी से भारी मात्रा में पत्थर तथा मिट्टी का मलबा गिरना शुरू हो गया।
एकदम से गिरी पस्सियों के चलते पुरे मार्ग पर बड़े बड़े पत्थर व मलबा जमा हो गया। इसके बाद दोनों तरफ से चलने बाली यातायात व्यवस्था ठप हो गई। पौनी से रियासी आने जाने बाले वाहनों के अलावा शिवखोड़ी से लौट रहे यात्री वाहन भी रूक गए। बाद में पुलिस की एक पार्टी मौके पर पहुंची साथ ही जेसीबी मशीन को भी लाया गया। जेसीबी मशीन के जरिये मार्ग पर गिरे हुए मलबे को हटाने का कार्य शुरू किया गया। लगभग आधा घंटा तक मशीन के जरिये मार्ग को साफ किया जा सका इस के बाद थोड़े थोड़े कर वाहनों को यातायात के लिए खोला गया। वाहनों के गुजरने के बाद भी वहां पर से आने जाने वाले वाहनों को एहतियात बरत कर गुजरने को कहा गया।