{"_id":"5b71da6242c79245845811b0","slug":"181534188130-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार गिरने से शिक्षिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार गिरने से शिक्षिका की मौत
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। रविवार रात से सोमवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश ने दो लोगों की जान ले ली। शहर के आरएन पुरा इलाके में देर रात घर की दीवार गिरने से शिक्षिका की मौत हो गई, जबकि बरियाल इलाके में नाला पार करने के प्रयास में उसमें गिरने से व्यक्ति की जान चली गई। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिवार को सौंप दिए।
जानकारी के अनुसार रविवार देर रात को डिंपल देवी(22) के घर में अचानक बारिश का पानी घुस गया। देखते ही देखते पानी का स्तर बढ़ने लगा। डिंपल ने कमरे में भर रहे पानी को निकालने के लिए परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कमरे की एक दीवार को तोड़ने का प्रयास किया, ताकि पानी दीवार से बाहर निकल जाए। इस दौरान देखते-देखते दीवार सीधी डिंपल देवी पर आ गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। घर के सदस्यों ने डिंपल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया। डिंपल एक स्कूल की शिक्षिका थी।
उधर, शहर के साथ लगते बरियाल इलाके में सुबह करीब छह बजे बाबू राम(45) घर से निकला। उस समय तेज बारिश हो रही था। पुली को पार करते समय बाबू राम नियंत्रण खो बैठा और नाले में गिर गया। कुछ लोगों ने उसे नाले में गिरते देखा, लेकिन जलस्तर इतना ज्यादा था कि उसे निकालना संभव नहीं था। बारिश कम होने पर लोगों ने तलाश शुरू की, तो कुछ दूरी पर शव मिला।