फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जंगल से महिला-पुरुष का शव मिला

जंगल से महिला-पुरुष का शव मिला

Sat, 10 Mar 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
जंगल से महिला-पुरुष का शव मिला
चिनैनी। लाटी के जंगल में बनाए गए कमरे से शुक्रवार की सुबह एक महिला और एक पुरुष की सड़ी-गली लाश संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। दोनों करीब डेढ़ महीने से लापता थे। महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट लाटी थाने में और पुरुष की गुमशुदगी की रिपोर्ट सुद्धमहादेव पुलिस चौकी में दर्ज थी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी लाटी पहुंचा दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 26 जनवरी को 35 वर्षीय सिंबलो देवी लाटी के पुंजल से लापता हो गई थी। और उसी दिन मरोठी से 29 वर्षीय पवन कुमार भी अपने घर से लापता हो गया था। काफी तलाश करने के बाद जब दोनों का कुछ पता नहीं चला तो महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिवार वालों ने लाटी थाने में दर्ज करवाई जबकि पवन के लापता होने की रिपोर्ट उसके घर वालों ने सुद्धमहादेव पुलिस चौकी में दर्ज करवाई थी। डेढ़ महीने से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। शुक्रवार की सुबह जंगल से कोई व्यक्ति गुजर रहा था तो उसने कमरे का दरवाजा खुला देखा और जब अंदर जाकर देखा तो उसने दो शव फंदे से लटके देखे। दोनों शव पूरी तरह से सड़-गल चुके थे। उसने तुरंत इसकी सूचना लाटी पुलिस को दी। पुलिस का एक दल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जंगल में घटनास्थल तक पहुंचने के लिए पुलिस दल को करीब तीन घंटे का पैदल सफर करना पड़ा। दोनों के शव शाम को पीएचसी लाटी पहुंचाए गए।
विज्ञापन

एसडीपीओ चरणजीत सिंह ने बताया कि मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या है, इसके बारे में सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही दी जा सकती है। फिलहाल पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों लापता होने के बाद लाटी के जंगल में कैसे पहुंचे। दोनों मृतकों के रिश्ते कैसे थे। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों शादीशुदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed