फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पुलिस अधिकारी से हुई बहस

पुलिस अधिकारी से हुई बहस

Mon, 29 Jan 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी से हुई बहस
रियासी। सलाल पावर स्टेशन ज्योतिपुरम में रविवार को पुलिस के खिलाफ ग्रामीणाें ने प्रदर्शन किया। एसएचओ के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शनकारियों ने रियासी से अरनास जाने वाली मुख्य सड़क को बंद कर धरना भी दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति मोहम्मद रियाज ने शनिवार को किसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई कि उसके एक व्यक्ति पर 3500 रुपये बकाया हैं, जिन्हें वह देने में आनाकानी कर रहा है। शिकायत के बाद पुलिस देनदार के घर पर पहुंची, लेकिन उसके मौजूद न होने पर पुलिस उसके भाई को पकड़ कर चौकी में ले आई। रविवार को प्रदर्शन कर रहे उसके रिश्तेदाराें ने कहा कि पुलिस को व्यक्ति के द्वारा लिखित रूप से शिकायत नहीं की गई थी, उसके बावजूद भी बेकसूर की पिटाई की गई। पुलिस की पिटाई से उसे काफी चोटें आई हैं। रविवार सुबह इस का पता चलने के बाद उक्त व्यक्ति के रिशतेदार व परिजनों ने मौके पर पहुंच कर विरोध जताया। इस दौरान लोगों ने ज्योतिपुरम के चौकी आफिसर को सस्पेंड करने की मांग की गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसएचओ रियासी जसबीर सिंह ने लोगों की बातें सुनी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह उनकी मांग को उच्च अधिकारियाें तक पहुंचाएंगे। बाद में बंद किए गए रास्ते को खोलते हुए लोगों ने कहा कि अगर सोमवार दोपहर तक कार्रवाई नहीं की गई तो वे कोर्ट के जरिए केस को दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed