फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   गणतंत्र दिवस से पहले वेब माल से दो संदिग् ध पकड़े

गणतंत्र दिवस से पहले वेब माल से दो संदिग् ध पकड़े

Tue, 23 Jan 2018 01:24 AM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस से पहले वेब माल से दो संदिग्
ध पकड़े
जम्मू। गणतंत्र दिवस से पहले कुंजवानी बाय पास स्थित वेब माल से दो संदिग्धों को पकड़ा है। दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं। वह संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस दोनों को पकड़ कर नरवाल पुलिस चौकी ले गई है। यहां पुलिस अधिकारी दोनों से पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग वेब माल में काफी समय से संदिग्ध हालत में घूम रहे है। वह कभी एक जगह तो कभी दूसरी जगह पर जा रहे हैं। उनकी हरकतों को देखकर काफी दुकानदारों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद डीएसपी ईस्ट अरुण जमवाल पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं, लेकिन वह अपना जम्मू आने के कारणों के बारे में सही तरह से नहीं बता पाए। वह पुलिस को यह भी नहीं बता पाए कि काफी समय से वेब माल में क्या कर रहे थे। उनकी हरकतों को सीसीटीवी में भी कैद किया गया है। देर रात तक पुलिस के अफसरों उनसे पूछताछ कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस की हिदायतें जारी
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस ने जरूरी हिदायतें जारी की हैं। सभी एसएचओ और पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने क्षेत्र में रहने के निर्देश दिए गए हैं। नंबरदारों, चौकीदारों, वीडीसी सदस्यों के संपर्क में रहने के लिए कहा गया है। इन लोगों से अपील की गई है कि वह अपने अपने क्षेत्र में नजर रखें। कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति और संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो पुलिस को सूचित करें। आम लोगों से अपील की गई है कि वह पुलिस को जांच में सहयोग करें। स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वह स्कूल परिसर में किसी अजनबी को न घुसने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed