{"_id":"5938542b4f1c1bd2708b4624","slug":"181496863787-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के लिए करीब 2 लाख लोगों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के लिए करीब 2 लाख लोगों ने कराया पंजीकरण
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू।
अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज की गई हैं। पहली मार्च से शुरू हुए एडवांस पंजीकरण प्रक्रिया में अब तक करीब दो लाख शिव भक्त पंजीकरण करवा चुके हैं। देशभर की 437 पंजाब नेशनल बैंक, जेएंडके बैंक और येस बैंक शाखाओं में औसतन 1200 यात्री पंजीकरण करवा रहे हैं। यात्रियों ने पारंपरिक पहलगाम रूट से पंजीकरण को ज्यादा तवज्जो दी है। इसमें उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, एमपी, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और वेस्ट बंगाल के यात्रियों ने अधिक रुझान दिखाया है। इसक े अलावा 143 समूह पंजीकरण किए गए हैं। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा के साथ हुई बैठक में बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला ने यात्रा संबंधी तैयारियों की जानकारी दी।
इस बार यात्रियों की सहूलियत के लिए नीलग्राथ-पंजतरणी और पहलगाम-पंजतरणी रूट पर चापर सेवा की टिकटों की कीमतों में कटौती की गई है। यात्रा के दौरान तत्काल पंजीकरण में भी बड़ी संख्या में यात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच पीएचई, सिंचाई मंत्री शाम लाल चौधरी ने बालटाल बेस कैंप का दौरा कर यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त हुई पानी की लाइन को दुरुस्त बनाकर शीघ्र लंगर साइट, बाथरूम और अन्य जरूरी स्थलों पर पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। बोर्ड के अधिकारियों ने मंत्री को विभिन्न विभागों की ओर से करवाए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी दी। मंत्री ने सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान कंगन के विधायक मियां अल्ताफ ने पीएचई मंत्री से पानी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।