{"_id":"5cdc72d8bdec2207215a4376","slug":"171557951192-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन : मुसाफिर की जान बचाने के लिए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन : मुसाफिर की जान बचाने के लिए सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। रामबन थाने के एसएचओ विजय कोतवाल तीन दिनों से चर्चा में बने हुए हैं। ऐसा इसलिए कि उन्होंने जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सफर कर रहे एक मुसाफिर की जिंदगी अपनी सूझबूझ से बचाई। दरअसल, मुसाफिर को दिल का दौरा पड़ा। इसकी सूचना मिलते ही तुरंत इंस्पेक्टर विजय कोतवाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत अचेत मुसाफिर को सीपीआर दिया, जिससे उसकी जान बच गई। इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। तब से इंस्पेक्टर विजय सुर्खी में हैं।
यह वीडियो डीजीपी दिलबाग सिंह तक भी पहुंचा। एसएचओ विजय कोतवाल की इस सूझबूझ की उन्होंने सराहना की और बुधवार को उन्हें प्रशंसा प्रमाण एवं इनाम देकर सम्मानित किया। राज्यपाल के सलाहकार के. विजय कुमार ने भी प्रशंसा प्रमाण इंस्पेक्टर कोतवाल को दिया।
रामबन थाना प्रभारी विजय कोतवाल ने कहा कि हम डिगडोल में यातायात बहाल करने के लिए ड्यूटी निभा रहे थे। तभी सूचना मिली कि एक गाड़ी में एक मुसाफिर को दिल का दौरा पड़ा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और मुसाफिर को सीपीआर देने की प्रक्रिया शुरू की। सीपीआर देने का तरीका डीजीपी द्वारा करवाए गए कोर्स के दौरान सिखाया गया था। इस जानकारी से आज मुसाफिर की जिंदगी बची।