फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lok sabha election 2019: second phase of election in udhampur kathua, security forces alert

दूसरे चरण के लिए उधमपुर-कठुआ लोकसभा सीट पर चुनाव, सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा

Mon, 15 Apr 2019 08:11 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 15 Apr 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019: second phase of election in udhampur kathua, security forces alert
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
लोकसभा चुनाव में 18 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए उधमपुर-कठुआ लोकसभा सीट पर चुनाव होगा। इसके लिए सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं। किश्तवाड़ में आतंकी हमला होने के बाद इस सीट पर चुनाव एक बड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन


सुरक्षाबलों ने क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथ को अपने कब्जे में ले लिया है। रविवार को कठुआ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को भी उधमपुर कठुआ सीट के अलग अलग स्थानों पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस के आला अधिकारियों ने पीएम की रैली के बाद डोडा उधमपुर लोकसभा सीट पर सुरक्षा की समीक्षा की। चिनाब घाटी के डोडा, उधमपुर, रियासी, रामबन, किश्तवाड़ और भद्रवाह जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में विलेज डिफेंसी कमेटी के सदस्य भी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य पुलिस के उच्च अधिकारियों ने इन क्षेत्र के अफसरों से कहा है कि वह इन सदस्यों से लगातार टच में रहें। हाल ही में चुने गए सरपंचों और पंचों को भी संपर्क में लेने को कहा गया है। ताकि इस क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों पर नजर रखी जा सके।

उधर, किश्तवाड़ में भी रविवार को पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षा पर मंथन किया। चुनाव को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed