{"_id":"5cb39cb6bdec2214145499e1","slug":"171555274934-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण के लिए उधमपुर-कठुआ लोकसभा सीट पर चुनाव, सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण के लिए उधमपुर-कठुआ लोकसभा सीट पर चुनाव, सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा
Mon, 15 Apr 2019 08:11 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में 18 अप्रैल को दूसरे चरण के लिए उधमपुर-कठुआ लोकसभा सीट पर चुनाव होगा। इसके लिए सुरक्षा बंदोबस्त किए जा रहे हैं। किश्तवाड़ में आतंकी हमला होने के बाद इस सीट पर चुनाव एक बड़ी चुनौती बन गई है।
सुरक्षाबलों ने क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथ को अपने कब्जे में ले लिया है। रविवार को कठुआ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में तैनात सभी सुरक्षाकर्मियों को भी उधमपुर कठुआ सीट के अलग अलग स्थानों पर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस के आला अधिकारियों ने पीएम की रैली के बाद डोडा उधमपुर लोकसभा सीट पर सुरक्षा की समीक्षा की। चिनाब घाटी के डोडा, उधमपुर, रियासी, रामबन, किश्तवाड़ और भद्रवाह जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में विलेज डिफेंसी कमेटी के सदस्य भी तैनात हैं।
विज्ञापन
राज्य पुलिस के उच्च अधिकारियों ने इन क्षेत्र के अफसरों से कहा है कि वह इन सदस्यों से लगातार टच में रहें। हाल ही में चुने गए सरपंचों और पंचों को भी संपर्क में लेने को कहा गया है। ताकि इस क्षेत्र में सक्रिय आतंकियों पर नजर रखी जा सके।
उधर, किश्तवाड़ में भी रविवार को पुलिस के अधिकारियों ने सुरक्षा पर मंथन किया। चुनाव को लेकर सुरक्षा बंदोबस्त की समीक्षा की गई।