{"_id":"5ca5186dbdec22145d3841c3","slug":"171554323565-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों की सफाई न होेने किसान भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों की सफाई न होेने किसान भड़के
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। नहरों में पानी की सप्लाई चार माह पर इसलिए बंद कर दी गई कि नहर की सफाई कराई जाएगी। दुर्भाग्य की बात यह है कि सिंचाई विभाग इस चार माह के दौरान नहर की सफाई नहीं करा पाया है। इस पर ग्रामीणों में सिंचाई विभाग के खिलाफ रोष है। बुधवार को उन्होंने नहर की सफाई नहीं कराए जाने पर महात्मा गांधी पार्क में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
विरोध- प्रदर्शन में शामिल चौ. सरवन सिंह, चौ. कृष्ण लाल, पूर्व सरपंच रछपाल सिंह गिल आदि ने कहा कि पहले भी नहरों की सफाई कराए जाने के लिए सिंचाई विभाग की तरफ से लीपापोती की जाती थी। अब भी उसी प्रकार किया जाएगा। पिछले वर्ष दिसंबर में मुख्य रणवीर नहर सहित अन्य माइनर नहरों की सफाई कराने के लिए बंद किया गया था, लेकिन इस बार भी अभी तक नहरों की सफाई कराने का कार्य आरंभ नहीं कराया गया। किसानों ने कहा कि आने वाले दिनों में धान लगाए जाने के लिए किसानों को पानी की जरूरत होने पर नहरों को साफ नहीं कराया जा रहा, जिससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पडे़गा। किसान धर्मपाल, सरदारी लाल ने कहा कि सीमा के अंतिम छोर तक नहर के पानी की आपूर्ति कराए जाने के लिए किसी भी सरकार ने प्रयास नहीं किया, जिसके चलते किसानों को जरूरत के मुताबिक नहरी पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती। किसानों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि एक हफ्ते के भीतर के नहरों की सफाई का कार्य पूरा कराया जाए ताकि किसानों को सुचारु रूप से पानी की आपूर्ति हो सके।