फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   लाटरी लगने की उम्मीद में मुंशी ने छोड़ दी अपनी नौकरी

लाटरी लगने की उम्मीद में मुंशी ने छोड़ दी अपनी नौकरी

Mon, 01 Oct 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
लाटरी लगने की उम्मीद में मुंशी ने छोड़ दी अपनी नौकरी
जम्मू। मुंशी जी ने बाजार से लाटरी का टिकट खरीदा लिया है। उन्हें लाटरी निकलने पर इतना अटल भरोसा है कि उन्हाेंने नौकरी तक छोड़ दी हैं। दिन भर घर में अमीर आदमी बनने का ख्वाब देखते हैं। लाटरी के पैसों का कहां और कैसा उपयोग किया जाए, इसे लेकर योजना बनाते हैं। लाटरी जीतने के पीछे मुंशी जी सोच और पागलपन से पूरा परिवार परेशान है। नौकरी छोड़ने पर मुंशी का तर्क है अमीर आदमी चार पैसों के लिए दिन भर काम क्यों करे।
विज्ञापन

यह दृश्य रविवार को नटरंग स्टूडियो का है। यहां लाटरी का टिकट नाटक का मंचन किया गया। संडे थियेटर सीरीज के तहत मंचित किए गए इस नाटक ने दर्शकों को ख्वाबों में नहीं जीने का संदेश दिया। उन्हें हकीकत की दुनिया से रूबरू कराया गया। नाटक का लेखन शौकत तनवी और निर्देशन नीरज कांत ने किया।
विज्ञापन

नाटक की कहानी उस समय मोड़ लेती है, मुंशी जी की साली की अचानक मौत हो जाती हैं। इससे पूरा परिवार सदमे में है, पर मुंशी जी पूरा ध्यान लाटरी के पैसों पर ही हैं। नाटक दर्शाया गया कि कैसे इंसान आसनी से पैसे कमाने की इच्छा में सब कुछ भूल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed