{"_id":"5ab9cf044f1c1b2d4e8b47da","slug":"171522126596-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज से लौटती छात्रा का दिन दहाड़े अपहरण, मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालेज से लौटती छात्रा का दिन दहाड़े अपहरण, मारपीट
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर/जम्मू। परीक्षा देकर लौट रही एक स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा का दिन दहाड़े अपहरण का प्रयास किया गया। जब आरोपी कामयाब नहीं हुआ तो उसने छात्रा को बुरी तरह से पीट दिया। वह जख्मी हो गई। छात्रा को अखनूर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर केस दर्ज कर लिया है। मामले में पूछताछ जारी है।
वीरवार को दोपहर में छात्रा परीक्षा देकर आ रही थी। इस बीच ज्यौड़ियां निवासी बंटी कुमार बाइक पर आया। उसने छात्रा को जबरदस्ती अपनी बाइक पर बिठाने की कोशिश की। जब छात्रा ने इन्कार कर दिया तो वह भड़क गया। उसने छात्रा पर हमला कर दिया और बुरी तरह से पीट दिया। इससे पहले कि छात्रा किसी को मदद के लिए बुलाती, आरोपी भाग गया। छात्रा की आवाज सुनकर कुछ लोग जमा हो गए। उसे लोगों की मदद से जीएमसी में भर्ती कराया गया। छात्रा ने अपने साथ हुए हादसे के बारे पुलिस को जानकारी दी। बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस तरह की वारदात से कालेज छात्राओं में खौफ उत्पन्न हो गया है। इससे कालेज के बाहर निकलने वाली छात्राओं की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए हैं।