{"_id":"5a7a0e8d4f1c1b1d368b901d","slug":"171517948557-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीरः बरातियों से भरी बस नेशनल हाईवे पर पलटी, 15 बराती घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीरः बरातियों से भरी बस नेशनल हाईवे पर पलटी, 15 बराती घायल
Updated Wed, 07 Feb 2018 05:45 PM IST
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। बारात में जश्न मनाकर लौट रहे बारातियों की मिनी बस छन्न अरोड़ियां के नजदीक नेशनल हाईवे पर पलट गई। हादसे में 15 लोगों को चोटें आई हैें, जिनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया गया।
मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि सात का इलाज जिला अस्पताल कठुआ में चल रहा है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कठुआ के बुद्धि गांव से बिश्नाह में शादी समारोह में भाग लेने गए बारातियों की मिनी बस लौटते समय छन्न अरोड़ियां के नजदीक नेशनल हाईवे पर पलट गई। मिनी बस के पलटते ही बारातियाें की चीख पुकार शुरू हो गई। पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हादसा सोमवार की रात लगभग पौने तीन बजे हुआ।घायलों की पहचान शाम लाल, शिवानी, मोहम्मद रफी, रेखा देवी, आदर्श कुमार, निकिता, सीमू, बुआ दित्ता, सुषमा देवी, नज्म अख्तर और लाजवंती निवासी बुद्धि, राजिंद्र शर्मा निवासी मेरथ और मंगा राम, राज रानी निवासी मुकेरियां पंजाब के रूप में हुई है। लाजवंती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।