{"_id":"5a663ec74f1c1b76268b5b1e","slug":"171516650183-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर गली पोस्ट का नाम बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर गली पोस्ट का नाम बदला
Updated Tue, 23 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरानगर। भारत-पाक सीमा पर स्थित चोरगली पोस्ट का नाम बदल दिया गया है। इसका नाम 1994 में कश्मीर में शहीद हुए उप कमांडेंट सतपाल के नाम पर सतपाल पोस्ट कर दिया गया है।
सोमवार को सीमा सुरक्षा बल की 97 बटालियन द्वारा रिनेम सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें उप महानिरीक्षक हरमिंद्र पाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। शहीद सतपाल की पत्नी शकुंतला देवी के अलावा क्षेत्र के गणमान्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस मौके पर उप महानिरीक्षक ने कहा कि उप कमांडेंट सतपाल ने कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश की रक्षा एवं सेवा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने बल के आदर्श वाक्य जीवन पर्यंत कर्तव्य सार्थक किया। इसलिए हम उन्हें कभी नहीं भुला सकते। उनकी शहादत सीमा पर डटे जवानों में देश सेवा की ऊर्जा पैदा करती है और ऐसे वीर जवानों की बदौलत ही हर जवान में हौसला बना रहता है। इसी उद्देश्य से चोरगली पोस्ट का नाम सतपाल पोस्ट किया गया है ताकि इससे यहां तैनात होने वाले जवानों व क्षेत्र के लोगों में देशसेवा का जज्बा बना रहेगा। ब्यूरो