{"_id":"8603cc360bf9ec9e2624e3b544af59bd","slug":"16k-phe-workers-on-strike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साथ हड़ताल पर गए 16 हजार कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साथ हड़ताल पर गए 16 हजार कर्मचारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 21 May 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
वेतन न मिलने से नाराज पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (पीएचई) विभाग के 16 हजार से अधिक अस्थायी मुलाजिम हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने साफ चेताया है कि बकाया वेतन तथा नियमितीकरण पर फैसला होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। हालांकि, हड़ताल से फिलहाल जलापूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा है, लेकिन आंदोलन लंबा खिंचा तो जलापूर्ति व्यवस्था चरमरा सकती है।
विज्ञापन
जम्मू के अलावा कठुआ, उधमपुर, राजोरी सहित अन्य जनपदों में भी पीएचई के अस्थायी कर्मचारी बुधवार को काम छोड़कर हड़ताल पर चले गए। हड़ताल की घोषणा उन्होंने पहले से कर रखी थी। हड़ताली कर्मचारियों का आरोप है कि पूर्ववर्ती सरकार ने भी उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया था। चुनाव से पहले पीडीपी तथा भाजपा दोनों ने उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया था, लेकिन अब इनकी गठबंधन सरकार इस मसले पर हीलाहवाली कर रही है।
विज्ञापन