बांग्लादेश में फंसे 167 छात्र-छात्राएं जम्मू-कश्मीर पहुंचे, पूरी करनी होगी क्वारंटीन अवधि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं को लेकर ढाका से पहला विमान शुक्रवार सुबह 11 बजे श्रीनगर के लिए रवाना हुआ। वहीं श्रीगनर में विमान के उतरते ही अपने प्रदेश पहुंचे छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। हालांकि सभी छात्र-छात्राओं को सरकारी नियमों के मुताबिक 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी करनी होगी।
उधर, जम्मू कश्मीर सरकार के प्रवक्ता रोहित कंसल ने बताया कि बाहरी राज्यों में फंसे जम्मू कश्मीर के लोगों की वापसी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। कल यानी कि गुरुवार को 2800 लोगों ने लखनपुर के रास्ते प्रदेश की सीमा में प्रवेश किया।
वहीं आज यानी कि शुक्रवार को 3000 से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। इनमें छात्र, मजदूर व अन्य लोग हैं। अब तक बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वालों की संख्या 33000 से अधिक हो चुकी है। उन्होंने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि आप सभी के धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद।
Return of stranded people picks up pace. Nearly 2800 arrived yesterday via Lakhanpur. Over 3000 students, labourers, others from Pb, HP, Chd, HY, UK expected today. Total number of returnees now over 33000. THANK YOU all for your patience and cooperation @diprjk @sahuajeet— Rohit Kansal (@kansalrohit69) May 8, 2020