फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   166 candidates filed nomination in kashmir for panchayat election

जम्मू-कश्मीर: घाटी में नामांकन के अंतिम दिन 166 ने पंचायत चुनाव के लिए भरे पर्चे

Wed, 31 Oct 2018 01:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 31 Oct 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
166 candidates filed nomination in kashmir for panchayat election
पंचायत चुनाव - फोटो : फाइल
घाटी में पंचायती चुनाव के पहले चरण के तहत श्रीनगर के पंच पंचायत हल्कों में चुनाव होने हैं। मंगलवार को नामांकन के अंतिम दिन 166 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे हैं। इनमें बांदीपोरा से सबसे अधिक 105, गांदरबल 43 और श्रीनगर से 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। श्रीनगर में पहले चरण के तहत पांच हल्कों में खोंमोह ए, खोंमोह बी, खोंमूह सी, बालहामा ए और बालहामा बी में मतदान होगा।
विज्ञापन


उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में भी पहले चरण के तहत तीन पंचायती हलकों में चुनाव होंगे। इनमें गुरेज, बकतुर और तुलेल क्षेत्र शामिल हैं। यहां से 105 नामांकन पत्र भरे गए हैं।
विज्ञापन


उधर, मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के गुंड क्षेत्र में 43 लोगों ने पर्चे भरे, जिनमें 28 पंच और 15 सरपंच पद के प्रत्याशी शामिल हैं। सनद रहे कि कि पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 17 नवंबर को मतदान होगा। 30 अक्तूबर को नामांकन का अंतिम दिन था, 31 अक्तूबर को पर्चों की जांच की जाएगी। इसके अलावा दो नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed