फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आठ वर्ष से प्राइमरी स्कूल में कक्षाएं लगने का इंतजार

आठ वर्ष से प्राइमरी स्कूल में कक्षाएं लगने का इंतजार

Fri, 26 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
आठ वर्ष से प्राइमरी स्कूल में कक्षाएं लगने का इंतजार
उधमपुर। एक तरफ तो शिक्षा विभाग ग्रामीणों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए सरकारी स्कूल में भेजने के लिए प्रेरित कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ इमारत तैयार करने के बाद भी सरकारी स्कूल शुरू नहीं कर पा रहा है। ऐसा ही एक मामला शिक्षा जोन घोरडी में है, जहां करीब आठ वर्ष पहले शिक्षा विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर प्राइमरी स्कूल करसैल की इमारत को तैयार किया, लेकिन आज तक सरकारी स्कूल में कक्षाएं आरंभ नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

घोरडी ब्लाक की पंचायत सलगार में करीब आठ वर्ष पहले प्राइमरी स्कूल करसैल को मंजूरी मिली थी। मंजूरी मिलने के बाद शिक्षा विभाग ने इमारत का काम भी शुरू कर दिया। इमारत का काम शुरू होने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, क्योंकि उनके बच्चों को प्राइमरी कक्षा की शिक्षा के लिए तीन किलोमीटर दूर हाई स्कूल अप्पर थनोआ जाना पड़ता था। ग्रामीणों को लगा कि अब उनके बच्चे घर के पास ही प्राइमरी स्कूल में शिक्षा हासिल करेंगे। लेकिन इमारत बनने के बाद भी स्कूल नहीं खुला। ग्रामीणों को लगा कि हो सकता है कि किसी कारण इस वर्ष स्कूल नहीं खुला है और अगले वर्ष शिक्षा विभाग शिक्षक नियुक्त कर इसको खोल दे। लेकिन आठ वर्ष गुजरने के बाद भी शिक्षा विभाग स्कूल को खोलने में कामयाब नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

इनसेट
शिक्षा विभाग के पास नहीं है स्कूल में नियुक्त करने को शिक्षक
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ज्ञापन सौंप कर स्कूल खोलने की मांग को शिक्षा विभाग के सीईओ के सामने रखा है। सीईओ का कहना होता है कि उनके पास स्कूल में नियुक्त करने के लिए शिक्षक नहीं है। वहीं जब जिला प्रशासन के सामने मांग को रखते हैं तो प्रशासन के अधिकारियों का कहना होता है कि इसको लेकर प्रयास किए जांएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
तीन किलोमीटर दूर स्कूल जाने को मजबूर नन्हें विद्यार्थी
बांके बिहारी, गोपाल, सुनील व अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस स्कूल के आसपास करीब 100 ग्रामीण परिवार रहते हैं। इन परिवारों के पचास से अधिक बच्चे प्राइमरी शिक्षा के लिए तीन किलोमीटर दूर स्कूल में जाने को मजबूर हैं। यह स्कूल सभी के लिए एक उम्मीद की तरह है, लेकिन पता नहीं है कि कब यह स्कूल खुलेगा और यह उम्मीद पूरी होगी।

कुछ दिन पहले ही सीईओ का पद्भार संभाला है। उन्हें इस स्कूल के बारें में कोई जानकारी नहीं है। वह इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल कर स्कूल को खुलवाने प्रयास करेंगे।
सीईओ तरसेम लाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed