फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पाकिस्तान ने बीएसएफ की 11 पोस्टों को बनाया निशाना

सीमा पर पाकिस्तान ने बीएसएफ की 11 पोस्टों को निशाना बना कर दागे गोले

Wed, 23 May 2018 11:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 23 May 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान ने बीएसएफ की 11 पोस्टों को बनाया निशाना
ceasefire violation - फोटो : File Photo

कठुआ। मंगलवार को सुबह नौ बजकर चालीस मिनट से दोपहर डेढ़ बजे तक हीरानगर सेक्टर की आठ पोस्टों पर हुई भारी गोलाबारी के कुछ घंटे तक गोलाबारी थमी। जिसके बाद शाम सात बजे के लगभग एक बार फिर दोनों ओर से भारी गोलाबारी का दौर शुरू हो गया।

विज्ञापन


शाम के समय पाकिस्तान ने हीरानगर सेक्टर की सभी 11 पोस्टों पर भारी गोलाबारी शुरू कर दी। पाकिस्तान की करतूत का बीएसएफ ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया।
मंगलवार सुबह से हीरानगर सेक्टर की 11 पोस्टों पर पाकिस्तान ने गोलाबारी शुरू कर दी।

बीएसएफ पोस्टों के साथ-साथ दर्जनों गांव को भी निशाना बनाया गया। गोलाबारी में बोबिया गांव का एक युवक घायल हुआ। वहीं एक बीएसएफ जवान के भी घायल होने की खबर है। दोनों घायलों को उपजिला अस्पताल में उपचार दिया गया है।
विज्ञापन


जहां से बीएसएफ जवान को सैन्य अस्पताल सतवारी रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार सुबह गोलाबारी के बीच अठारह वर्षीय अमन निवासी बोबिया घायल हो गया। बख्तरबंद वाहन को गांव में भेजकर उसे वहां से उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत खतरे से बाहर बताई गई है। उधर, बीएसएफ की 97वीं बटालियन के जवान चौहान सिंह भी पाकिस्तानी गोलाबारी से घायल हुए। जिसे हीरानगर उपजिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। गोलाबारी के चलते पानसर निवासी ओम प्रकाश के छह कनाल गन्ने के खेत पूरी तरह से राख हो गए।

गुजनाल के ब्रह्म दयाल दो कमरे जल गए। जिसमें से एक मवेशियों का ठिकाना था। ब्रह्म दयाल के जिस कच्चे घर में आग लगी, वहां रखा तीन क्विंटल गेहूं, एक क्विंटल चावल और लगभग तीस हजार नकदी भी राख हो गई। मनियारी निवासी दिलीप चंद के मकान पर मोर्टार आकर गिरा।

जिससे उसके घर का गेट और बाथरूम क्षतिग्रस्त हुआ। मनियारी में ही दीपक और जोगिंद्र के तीन कच्चे कुल्ले जलकर राख होने की भी सूचना है। बोबिया में पाकिस्तानी गोलाबारी से सबसे अधिक नुकसान हुआ है। जहां कई मवेशियों की भी मौत हुई है। कई बुरी तरह से घायल है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार बोबिया गांव के अजीत सिंह, गंगा सिंह के मकान को नुकसान पहुंचा है। नरिंद्र सिंह की दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। दो बछड़ी की मौत के अतिरिक्त पांच से छह मवेशी बुरी तरह से घायल हैं। जिला प्रशासन ने उपलब्ध दोनों बंकरों को फायरिंग रुकते ही लोगों की मदद में लगा दिया। शाम तक बड़ी संख्या में लोग अपने स्तर पर सीमावर्ती गांव से पलायन कर चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed