{"_id":"5abea1134f1c1bb5618b4931","slug":"161522442515-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः नाके के दौरान दो आतंकी और दो ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः नाके के दौरान दो आतंकी और दो ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:05 PM IST
विज्ञापन
Terrorist
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। पुलिस ने शुक्रवार को दो आतंकियों तथा दो ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया है। करननगर के लसजन इलाके में पुलिस की ओर से लगाए गए नाके के दौरान दो आतंकी और एक ओवर ग्राउंड वर्कर को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आतंकी स्थानीय बताए जा रहे हैं।सूत्रों के मुताबिक आतंकी सफेद रंग की स्कार्पियो से जा रहे थे। इसी बीच पुलिस को युवकों को देख कर शक हुआ। पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को घेर कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही गांदरबल से भी हिज्ब के एक ओजीडब्ल्यू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शलबग इलाके के लोबार मोहल्ला में तलाशी अभियान चलाया था। इसी दौरान हिजबुल आतंकियों के मददगार नजीर अहमद मलिक को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
एसएसपी गांदरबल ने बताया कि युवक हिब्ज आतंकियों को सामान मुहैया कराता था। उसके पास से भारी मात्रा में अवैध सामान भी बरामद किया है। पुलिस उससे आतंकियों से जुड़ी जानकारी हासिल करने में भी लगी है।