{"_id":"5abe9a734f1c1bec618b48b1","slug":"161522440819-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की जंग में मांगा सुंदरबनी और कालाकोट का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की जंग में मांगा सुंदरबनी और कालाकोट का साथ
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। शुक्रवार को 44वें दिन भी नौशेरा बाजार बंद रहा। नौशेरा संघर्ष समिति के बैनर तले पटेल चौक पर जिले की मांग पर धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। पटेल चौक नौशेरा से रोष रैली निकाली गई जो झांगड़ चौक, बस अड्डे से होते हुए पटेल चौक पहंची।
सरदार रधुवीर सिंह ने कहा कि कालाकोट, सुंदरबनी वालों नौशेरा आपका बड़ा भाई है। नौशेरा की जंग में हमारा साथ दो। जब आपको जरूरत पड़ेगी तो हम भी आपका साथ देंगे। जगदीश साहनी, प्रधान सनातन धर्म सभा ने मीडिया का धन्यवाद प्रकट करते हुए कहा कि मीडिया के सहयोग से हमारा संघर्ष कामयाब हुआ। मुंकद लाल पूर्व सरपंच ने कहा कि हमारे नेताओं ने असेंबली में हमारा मुद्दा उठाया होता तो ये दिन नहीं देखने पड़ते। उन्होंने कहा कि नौशेरा के लोग जिला के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। किसी भी कीमत पर नौशेरा को जिला बनाकर रहेंगे। सोनू शर्मा ने कहा कि महिला शक्ति नौशेरा की जंग में साथ है। पुलिस ने महिलाओं पर भी आंसू गैस के गोले दागे। इसमें हमारे भाई घायल हुए थे। शर्म आनी चाहिए ऐसी सरकार को, जो निहत्थे लोगों पर गोले दागती है। इस मौके पर गगन गुप्ता और प्रधान संघर्ष समिति सुभाष कपूर ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक नौशेरा को जिला नहीं मिलता संघर्ष जारी रहेगा।
कांग्रेस ने नौशेरा को जिला बनाने की मांग की
नौशेरा। शुक्रवार को मास्टर सोमराज कांग्रेस जिला अध्यक्ष की देखरेख में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें गुलाम हसन मीर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तथा गुलाम नबी आजाद कांग्रेस पार्टी के विपक्ष नेता से मांग की गई कि वे नौशेरा को जिला बनाने के मुद्दे को रियासत व केंद्र सरकार के समक्ष उठाएं। मास्टर सोमराज ने कहा कि नौशेरा को जिला बनाने की मांग बरसों पुरानी है। यहां सभी डिवीजन मौजूद हैं। इस मौके पर सरदार ईशर सिंह, सरदार राजिंदर सिंह, बैसाखी राम, मुंकद लाल, पशौरी लाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो