{"_id":"5ab9ce574f1c1b5a598b6419","slug":"161522126423-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौशेरा को जिला बनाकर रहेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौशेरा को जिला बनाकर रहेंगे
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा। नौशेरा को जिला बनाने की मांग पर चल रहे आंदोलन के 34वें दिन युवक रोहित कोहली द्वारा आत्मदाह का प्रयास करने पर लोगों ने पुलिस और सरकार की कड़ी निंदा की है। लोगों ने कहा कि सरकार और पुलिस हमें डराने का प्रयास न करे।
पूर्व सरपंच परमजीत सिंह और जिला के आंदोलन में शामिल लोगों ने कहा है डीसी राजोरी और राज्य सरकार ने नौशेरा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। पुलिस की तरफ से आंदोलनकारियों को डराने की कोशिश की जा रही है। लोगों ने कहा कि पुलिस चाहे लाठी चलाए या गोली, हम डरने वाले नहीं हैं। पंडित नरेंद्र शर्मा ने कहा कि अगर नौशेरा का हक नहीं मिला, तो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। रविकांत गुप्ता, जगदीश साहनी, सुभाष कपूर आदि ने सरकार के खिलाफ रोष जताते हुए कहा कि उन्होंने इस तरह की जनविरोधी सरकार पिछले 70 साल में नहीं देखी। इस तरह से जनता की उपेक्षा किसी सरकार ने नहीं की। वह हमें बंदूक से डराने का प्रयास कर रही है, लेकिन वह शायद यह नहीं जानती कि हम गांधी जी और भगत सिंह को मानने वाले हैं। अभी हम शांतिपूर्वक गांधी जी के दिखाए रास्ते पर आंदोलन कर रहे हैं। यदि सरकार ने अपना रवैया नहीं बदला तो हम भगत सिंह के रास्ते को अख्तियार करेंगे। नौशेरा को जब तक जिला नहीं बनाया गया, हम पीछे नहीं हटेंगे।