फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पारा फिर पहुंचा शून्य

पारा फिर पहुंचा शून्य

Wed, 17 Jan 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
पारा फिर पहुंचा शून्य
उधमपुर। उधमपुर में मंगलवार को फिर से न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे लुढ़क गया। जनवरी में मंगलवार को पांचवीं बार तापमान माइनस में दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान माइनस 0ण्3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दूसरी तरफ मैदानी इलाकों में घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन

सोमवार रात को ही घना कोहरा छा गया था। सुबह होते ही लोगों की परेशानी भी बढ़ने लगी। कोहरे के कारण सुबह स्कूलए कालेज जाने विद्यार्थियों व अन्य लोगों को कोहरे के बीच ही अपने गंतव्य की ओर बढ़ना पड़ता है। ज्यादा परेशानी रेलवे स्टेशन से जाने वाले लोगों को हो रही है। क्योंकि रोजाना बड़ी संख्या में विद्यार्थी जम्मू विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने जाते हैं। जब रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हैं तो पूरा स्टेशन कोहरे से भरा नजर आता है। कुछ दिनों से स्टेशन पर घने कोहरे की मार रोज झेलनी पड़ रही है। तवी नदी भी कोहरे के कारण सफेद नजर आ रही है।
विज्ञापन


पहाड़ी क्षेत्रों में फिर जमने लगा पानी
खून जमाने वाली ठंड के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से पानी जमने लगा है। इस कारण पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। शहर में दिन के समय धूप निकलने पर सर्दी से राहत मिली। दिन भर लोगों ने धूप का आनंद उठायाए लेकिन शाम होते ही फिर से सर्दी का प्रकोप बढ़ गया और लोगों को आग जला कर सर्दी से बचने के उपाय के करते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed