{"_id":"5d2108a68ebc3e6cdb2e7f6a","slug":"156244596512-jammu-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में भी पंजीकरण के लिए डटे रहे शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में भी पंजीकरण के लिए डटे रहे शिवभक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश में भी पंजीकरण के लिए डटे रहे शिवभक्त
आन स्पाट पंजीकरण के लिए 1795 टोकन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मानसून की दस्तक के साथ शनिवार को बारिश के बीच भी शिवभक्त ऑन स्पाट पंजीकरण के लिए डटे रहे। शहर के विभिन्न काउंटरों पर पंजीकरण के लिए भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है। हर कोई बाबा बर्फानी के पहले दर्शन करने को आतुर है। रेलवे स्टेशन के पास स्थित क्रांति होटल से आन स्पाट पंजीकरण के लिए पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट के लिए 1795 यात्रियों को टोकन जारी किए गए।
स्टेशन के पास ही स्थित वैष्णवी धाम से बालटाल रूट के लिए किए गए कुल 274 यात्रियों के आन स्पाट पंजीकरण में 225 पुरुष, 46 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल रहे। इसी तरह पहलगाम रूट के लिए कुल 648 यात्रियों में से 423 पुरुष, 205 महिलाएं और 20 बच्चे शामिल रहे। स्टेशन के पास ही स्थित सरस्वती धाम से पहलगाम रूट के लिए 430 और बालटाल रूट के लिए 349 यात्रियों का आन स्पाट पंजीकरण किया गया। पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर में पहलगाम रूट के लिए 200 और बालटाल रूट के लिए 50 साधु संतों का पंजीकरण किया गया।
दिल्ली से आए राजीव बख्शी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में तीर्थ यात्रियों का मौसम पूरा साथ दे रहा है। बारिश से पारे में गिरावट आई है। दोनों ट्रैक पर मौसम अनुकूल बना हुआ है। इससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं आ रही है। पंजाब से आए दलवीर मेहता ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जा रहे हैं, लेकिन इस बार उन्हें भरपूर सुरक्षा के साथ अन्य सुविधाओं का अहसास हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस साल यात्रा के बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम यात्रा अनुकूल, भक्त हुए कूल-कूल
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,
पारे में गिरावट से दूर हुई थकावट
आस्था और विश्वास की नगरी में मौसम मेहरबान, श्रद्धालु यात्रा को लेकर उत्साहित