फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   फर्जी कर्नल बनकर युवाओं को ठगने वाले की जमानत अर्जी खारिज

फर्जी कर्नल बनकर युवाओं को ठगने वाले की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
फर्जी कर्नल बनकर युवाओं को ठगने वाले की जमानत अर्जी खारिज
कर्नल बनकर युवाओं को ठगने वाले की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन

सेना में भर्ती कराने के नाम पर दो से तीन लाख रुपये लेता था
जम्मू। कर्नल बनकर सेना में भर्ती कराने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये ठगने के आरोपी की जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दिया। कुलविंदर सिंह पर केस चल रहा है। वीरवार को जमानत अर्जी दायर की गई थी, जिसे अतिरिक्त जज ताहिर हुसैन खुर्शीद ने दलीलें सुनने के बाद खारिज कर दिया। कुलविंदर अपने सहयोग सुनील सिंह और विशाल भगत के साथ मिलकर यह काम करते थे। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने इस रैकेट का भंडाफोड़ किया था।

जज ने दलीलें सुनने के बाद महसूस किया कि मामले में आरोपी बेरोजगार शिक्षित युवाओं के जज्बातों से खिलवाड़ कर रहा है। युवा अपने कई सपने लेकर पहुंचे थे, जिस पर आरोपियों को तरस तक नहीं आया। कैसे-कैसे युवाओं ने दो से तीन लाख रुपये जमा किए होंगे। कुलविंदर तक सुनील और विशाल युवाओं को लेकर आते थे। सरकारी वकील ने कोर्ट में कहा कि कई युवाओं से कुलविंदर ने कर्नल बनकर पैसे ठगे। पुलिस जांच की सीडी फाइल कहती है। इस मामले की जांच अभी चल रही है, जो पूरी नहीं हुई। इसलिए आरोपी को जमानत देना जांच को प्रभावित कर सकता है। जज ने माना कि आरोप बहुत संगीन हैं। इसलिए जमानत नहीं दी जा सकती। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed