फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पहाड़ से पस्सी गिरने पर एक घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

पहाड़ से पस्सी गिरने पर एक घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
पहाड़ से पस्सी गिरने पर एक घंटे बंद रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर तोलडी नाला इलाके में वीरवार शाम को पहाड़ से पस्सी गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। जब राजमार्ग बंद हुआ तो उस समय अमरनाथ यात्रा से वापस लौट रहे यात्रियों के वाहन गुजर रहे थे। राजमार्ग के बंद होने के बाद राजमार्ग अमरनाथ यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लग गई। फोर लेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी ने कड़ी मशक्कत कर राजमार्ग से मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू करवाई।

शाम करीब साढ़े चार बजे तोलडी नाला इलाके में पहाड़ी से पस्सी गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया। जब राजमार्ग बंद हुआ उस समय वाहनों की आवाजाही घाटी से जम्मू की तरफ थी और ज्यादातर वाहन अमरनाथ यात्रियों के थे, जोकि अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। राजमार्ग बंद होने वाहनों की लंबी कतार लग गई और कई वाहन राजमार्ग पर फैले कीचड़ में भी फंस गए। पुलिस ने तुरंत इसकी सूचना फोर लेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी को दी, जिसके बाद कंपनी की मशीनरी ने पस्सी हटाने का काम शुरू कर दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पस्सी हटाकर राजमार्ग को खोल दिया गया। राजमार्ग के खुलने के बाद पुलिस ने करीब पौने छह बजे वाहनों को आगे की तरफ जाने की अनुमति दे दी। अनुमति मिलने के बाद वाहनों में सवार अमरनाथ यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed