फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अमरनाथ यात्रा में रोज बढ़ रही यात्रियों की संख्या

अमरनाथ यात्रा में रोज बढ़ रही यात्रियों की संख्या

विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में रोज बढ़ रही यात्रियों की संख्या

विज्ञापन
उधमपुर। श्री अमरनाथ में पवित्र हिमलिंग के दर्शनों को अमरनाथ यात्रियों का उत्साह बढ़ता ही जा रहा है और यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। वीरवार को पांचवें जत्थे में साढ़े पांच हजार से अधिक अमरनाथ यात्री बाबा बर्फानी की महिमा का गुणगान करते हुए उधमपुर की सीमा से होकर गुजरे। अमरनाथ यात्रा के शुरू होने के साथ ही देविकानगरी का वातावरण हर रोज भक्तिमय नजर आ रहा है।
जम्मू से रवाना होने के बाद बालटाल के जत्थे का पहला वाहन जिले के टिकरी इलाके में सुबह करीब 4.47 पर पहुंचा। राजमार्ग पर जाम की परेशानी होने के कारण टिकरी की सीमा को पार करने में जत्थे को करीब 26 मिनट का समय लगा। टिकरी से अंतिम वाहन 5.13 पर गुजरा। टिकरी से निकलने के बाद शहर से होते हुए जत्थे का पहला वाहन सुबह करीब 6.06 पर चिनैनी नाशरी टनल पर पहुंचा। चिनैनी नाशरी टनल की सीमा को पार करने में जत्थे को करीब 14 मिनट का समय लगा। अंतिम वाहन सुबह 6.20 पर गुजरा। वहीं पहलगाम के जत्थे का पहला वाहन सुबह करीब 5.20 पर टिकरी पहुंचा। टिकरी की सीमा को पार करने को जत्थे को करीब 12 मिनट का समय लगा। अंतिम वाहन 5.32 पर गुजरा। इसके बाद जत्थे का पहला वाहन चिनैनी नाशरी टनल के पास सुबह 7.01 पर पहुंचा। चिनैनी को सीमा को पार करने में जत्थे को 16 मिनट का समय लगा। अंतिम वाहन 7.17 पर गुजरा।
विज्ञापन

पांचवें जत्थे में अमरनाथ यात्रियों की संख्या 5522 थी और सभी यात्री 235 वाहनों में सवार थे। बालटाल के जत्थे में 1955 पुरुष, 515 महिलाएं, 9 बच्चे और 39 साधु थे। जबकि पहलगाम के जत्थे में 2501 पुरुष, 354 महिलाएं, 22 बच्चे और 125 साधु थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed