फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ट्रैक्टर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

ट्रैक्टर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
ट्रैक्टर से टकराई कार, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर सतैनी इलाके में वीरवार दोपहर को कार व ट्रैक्टर की टक्कर होने से कार में सवार कश्मीर के बांदीपुरा निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने जानकारी मिलने पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार दोपहर करीब सवा दो बजे उधमपुर से रौनदोमेल की तरफ जा रहे ट्रैक्टर नंबर जेके14बी-2875 को सामने से तेज रफ्तार में बिना नंबर की आल्टो कार ने टक्कर मार दी। टक्कर में कार में सवार 33 वर्ष के अल्ताफ लोन निवासी बांदीपुरा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 वर्ष का समीर और 24 वर्ष का इम्तियाज गंभीर रूप से घायल हो गया। दो वाहनों की टक्कर के बाद इतनी तेज आवाज आई कि आसपास के लोग मौके पर ही इकट्ठा हो गए। जब कार ट्रैक्टर के साथ टकराई तो तीनों युवक अंदर फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों कड़ी मशक्कत कर तीनों को कार से बाहर निकाला। दो घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर पता लगा रही है कि टक्कर किसकी लापरवाही से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed