फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   शहीद अमित शर्मा को दी अंतिम विदाई

शहीद अमित शर्मा को दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
शहीद अमित शर्मा को दी अंतिम विदाई
ज्यौड़ियां। असम में शहीद हुए खौड़ के सीमावर्ती गांव मगेंरी (जोगवां) निवासी बीएसएफ के जवान अमित शर्मा पुत्र स्वर्गीय रोशन लाल का शव पैतृक आने के बाद वीरवार को सम्मान के साथ वीर सपूत को अंतिम विदाई दी गई। इस मौके पर भारी संख्या में गांव के लोग सपूत का अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे।
विज्ञापन

अमिल शर्मा बीएसएफ की 7 बटालियन में तैनात थे। मौजूदा समय में वह असम में ड्यूटी पर थे। जानकारी के मुताबिक दो जुलाई को उनकी बटालियन की कानवाई एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा रही थी। तभी घात लगाए बैठे कुछ हथियारबंद लोगों ने कानवाई पर फायरिंग कर दी। इसमें बीएसएफ की गाड़ी में सवार दो जवान घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर इलाज के दौरान अमित शर्मा ने दम तोड़ दिया। उनका पार्थिव शरीर वीरवार की को पैतृक गांव पहुंचा, जिसका गांव के श्मशान घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर उपजिला खौड़ के प्रशासनिक अधिकारी, बीएसएफ के अधिकारियों के अलावा स्थानीय लोग उपस्थित रहे। शहीद के छोटे भाई ने उनको मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

अमित शर्मा तीन भाई-बहन में सबसे बड़े थे। जब तीनों छोटे-छोटे थे तभी उनके पिता स्वर्गलोक पधार गये थे। उनकी माता तोशी देवी ने बेहद मुश्किल परिस्थितियों में तीनों बच्चों का पालन-पोषण किया। परिवार के अच्छे दिन आने तब शुरू हुए थे, जब दो साल पहले अमित शर्मा ने दसवीं कक्षा पास कर बीएसएफ ज्वाइन कर ली। लेकिन तोशी देवी की बदनसीबी ही कहें कि वीर सपूत शहीद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्किल से संभली थी शहीद की मां, फिर टूटा दुख का पहाड़
शहीद अमित के पिता की मौत के बाद से उनकी मां की दिमागी हालत बहुत ठीक नहीं रहती थी। लेकिन जब से अमित को नौकरी लगी और अमित ने अपनी छोटी बहन की शादी की, तब से मां अब संभलने लगी थी। लेकिन भगवान को यह मंजूर नहीं था। उस विधवा से बेटा छीन लिया। वह फिर से विचलित हो गई है। वह बेटे के शव को देखकर दहाड़ें मार कर रोने लगी। उसे देखकर वहां मौजूद लोगों का दिल पसीज गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed