{"_id":"5d0a94d28ebc3e4dbd774311","slug":"156097453113-jammu-news163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी बढ़ने से पानी-बिजली की कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी बढ़ने से पानी-बिजली की कटौती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उधमपुर। गर्मी बढ़ने के साथ जिले में बिजली की अघोषित व पानी की किल्लत की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ग्रामीण इलाकों में तो यह परेशानी दुगनी हो गई। कई बार मांग करने के बाद जरूरत अनुसार बिजली व पानी नहीं मिल रहा है तो अब लोगों ने शहर पहुंच कर प्रदर्शन करना भी शुरू कर दिया है।
गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली विभाग ने कटौती तेज कर दी है। जिन इलाकों में बिजली के मीटर लगे हुए हैं, वहां पर बिजली विभाग कम कटौती कर रहा है। लेकिन जिन स्थानों पर अभी इलेक्ट्रानिक मीटर नहीं लगाए गए हैं, वहां पर कटौती को बढ़ा दिया गया है। बिना बिजली के लोगों को हर रोज परेशानियों से जूझने को मजबूर होना पड़ रहा है। थाती के सुदेश कुमार, कैंबल डंगा के बिशन दास, नरसू के करतार चंद व अन्य कई ग्रामीणों ने बताया कि जब से गर्मी बढ़ी है तब से ही बिजली विभाग की तरफ से उनके गांव में बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। अब कटौती इतनी अधिक बढ़ चुकी है कि भीषण गर्मी में दिन व रात गुजारना मुश्किल हो चुका है। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या के कारण दिन प्रतिदिन उनके बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। इसी तरह उनको जरूरत अनुसार पानी की सप्लाई भी नहीं मिल रही है। हालात यह बन चुके हैं कि सप्ताह में दो या फिर तीन दिन ही पानी मिल रहा है। यह बिजली व पीएचई विभाग की लापरवाही के कारण हो रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ शहर में बिजली व पानी को लेकर प्रदर्शन भी तेज होने लगे हैं।