फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   देविका नदी के पर्यटन मानचित्र पर आने की जगी उम्मीद

देविका नदी के पर्यटन मानचित्र पर आने की जगी उम्मीद

विज्ञापन
देविका नदी के पर्यटन मानचित्र पर आने की जगी उम्मीद

विज्ञापन
उधमपुर। पवित्र देविका नदी व देविका स्थल को पर्यटन मानचित्र पर पहचान मिलने की उम्मीद बहुत वर्षों के बाद जगी है। केंद्र सरकार की तरफ से मंजूर किए करोड़ों के प्रोजेक्ट से देविका के सुंदरीकरण का काम शुरू हो चुका है। इसका सुंदरीकरण होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक इसको देखने के लिए उधमपुर पहुंचेंगे। इससे देविका को पर्यटन मानचित्र पर पहचान मिलने की उम्मीद बहुत ज्यादा बन चुकी है।
देविकानगरी के लोग वर्षों से देविका नदी व देविका स्थल को पर्यटन मानचित्र पर लाने की मांग कर रहे हैं, ताकि देशवासियों को पता चला कि गंगा नदी की बड़ी बहन उधमपुर से होकर गुजर रही है। देविका नदी के संरक्षण को लेकर मंजूर किए गए 190 करोड़ के प्रोजेक्ट की डीपीआर में देविका के सुंदरीकरण पर विशेष तौर जोर दिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पर्यटक गंगा नदी की बड़ी बहन को देखने के लिए उधमपुर पहुंचे और देविका नदी की सुंदरता का आनंद उठाए। इसके साथ ही देविका को पर्यटन मानचित्र पर पहचान भी मिल सके। देविका के सुंदरीकरण को लेकर काम शुरू हो चुका है। इसके तहत देविका तट का कुछ हिस्से का विशेष तौर पर सुंदरीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुराने प्रस्ताव को आज तक नहीं मिली मंजूरी
मार्च 2012 में फ्लोरिकल्चर विभाग ने देविका के सुंदरीकरण के लिए 185.52 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास भेजा था। जिसमें लिखा गया था कि इस राशि से देविका का सुंदरीकरण किया जाएगा। दोनों तटों का सौंदर्यकरण किया जाएगा। जिससे की पर्यटक इसकी तरफ आकर्षित हो सकें। लेकिन इसको आज तक मंजूरी नहीं मिली। लेकिन अब केंद्र सरकार के प्रोजेक्ट से वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। इसको लेकर देविकानगरी के लोग भी बहुत ज्यादा उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed