फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सुद्धमहादेव मंदिर में मेला शुरू, इलाके में बढ़ी रौनक

सुद्धमहादेव मंदिर में मेला शुरू, इलाके में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
सुद्धमहादेव मंदिर में मेला शुरू, इलाके में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
चिनैनी। ऐतिहासिक सुद्धमहादेव का तीन दिवसीय मेला विधिवत रूप से शुरू हो गया। मेले का उद्घाटन संयुक्त रूप से जिला विकास आयुक्त पीयूष सिंगला ने किया। उनके साथ एसडीएम अब्दुल सतार, तहसीलदार अजय कुमार सराफ, एसपी राजेंद्र कटोच व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
रविवार को शुरू हुए मेले में सुबह के समय लोगों की संख्या कम थी लेकिन जैसे जैसे दिन चढ़ता गया मेले में रौनक बढ़ती चली गई। दोपहर बाद मेला स्थल पर हजारों यात्री पहुंच गए जिससे मेला स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया । रविवार की सुबह दस बजे तक लोगों की संख्या इतनी ज्यादा नहीं थी और भगवान शिव के दर्शनों के लिए लंबी लाइन दोपहर बाद लगी। इसके बाद भक्तों को दर्शन करने के लिए काफी देर तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। दो बजे के बाद तो मेला स्थल पर रौनक और बढ़ गई जबकि शाम के चार बजे मेला स्थल अचानक गुलजार होने लगा और बाजार यात्रियों से भर गए । मेले में पहुंचे यात्रियों का स्वागत चिनैनी से ही शुरू हो गया था जहां स्थानीय लोग यात्रियों का स्वागत हलवा-पूरी व मीठे पानी से कर रहे थे । वही यात्री गौरीकुंड में पहुंच कर वहां पर स्थित गौरी माता मंदिर में माथा टेकने पहुंच रहे थे जबकि सुद्धमहादेव में गौकरण व देविका तथा पाप नाशनी बाबली में पवित्र स्नान कर भगवान शिव के मंदिर में माथा टेकने पहुंच रहे थे । वही मानतलाई के कुंड में भी श्रद्धालु स्नान करने पहुंच रहे थे । उधर सेवादारों की भी कमी नहीं थी कई स्थानों पर लंगरों की व्यवस्था थी। जहां पर प्रसाद चखने के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ था । मेला स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों ने स्टाल लगाकर कई स्कीमों से अवगत करवाया जा रहा था ।
विज्ञापन


पारंपरिक झूलों पर लिया मजा
मेला स्थल पर रविवार को बच्चों व युवाओं ने खूब लुत्फ लिया । पारंपरिक झूलों पर दिन भर मजा लेते रहे। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में भी पहुंच कर डोगरी गायकों के प्रस्तुत प्रोग्राम का लुत्फ उठाया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानों पर शाम के समय दिखी रौनक
सुद्धमहादेव मेला स्थल पर यात्रियों की रौनक शाम के समय शुरू हुई यात्री खासकर मेले में खरीदारी करने में जुटे रहे । दिन के समय वाहनों की संख्या कम होने से दुकानदारों के चेहरे पर भी मायूसी थी लेकिन शाम को जैसे ही छोटे बड़े वाहन सुद्धमहादेव पहुंचे मेले की रौनक बढ़ गई। दुकानों पर रौनक शाम को बढ़ गई ।


अद्भुत चमत्कारी रुद्री के दर्शनों को लगा तांता
शूल पाणिश्वर मंदिर सुद्धमहादेव में प्राचीन एवं दुर्लभ शिव रुद्री जिसका रंग हल्का हरा है ऐसी अनमोल चमत्कारी रुद्री देश के किसी और स्थान या मंदिर में नहीं है । इस पवित्र रुद्री के दर्शन करने से भक्तजनों को सुख शांति एवं सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जिसे मेले के दौरान श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बाहर रखा जाता है जिसके हजारों श्रद्धालुओं ने रविवार को दर्शन किए ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed