फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   एसएमवीडीयू

एसएमवीडीयू

विज्ञापन
एसएमवीडीयू
मैनेजमेंट एजुकेशन पर इंटरनेशनल कांफ्रें स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। श्री माता वैष्णो देवी यूनिवर्सिटी (एसएमवीडीयू) के बिजनेस स्कूल में शुक्रवार को ‘मैनेजमेंट एजुकेशन : द रोड अहैड’ पर दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रें स का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर स्वीट्जरलैंड के एमबीएस बिजनेस मैनेजमेंट कंसल्टेंट की चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर डॉ. मारियो बी कुरटोलो मुख्य अतिथि रहीं। उन्होेंने मैनेजमेंट एजुकेशन की विभिन्न चुनौतियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने उद्यमी प्रशिक्षण की आवश्यकता और इससे जुड़े विभिन्न तथ्यों पर जोर दिया। उन्होंने संस्थान की भूमिका को सु़दृढ़ करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में आईपीई हैदराबाद के निदेशक प्रो. आरके मिश्रा गेस्ट ऑफ ऑनर थे। उन्होंने इनोवेटिंग मैनेजमेंट एजुकेशन में पालिसी के रोल पर प्रकाश डाला। केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के वीसी प्रो. अशोक आइमा ने सभी को एग्रीकल्चर, हार्टीकल्चर जैसे भारत के विभिन्न प्राथमिक क्षेत्रों की भूमिका के बारे में बताया और उन्हें मैनेजमेंट एजुकेशन में कैसे एंबेडेड किया जा सकता है, इसके बारे में चर्चा की। एसएमवीडीयू के वीसी डी मुखोपाध्याय ने शिक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। इस दौरान मैनेजमेंट एजुकेशन पर 85 पेपर भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed