फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   सुनील शर्मा पुंछ, ताज सूरनकोट नगरपालिका के बने चेयरमैन

सुनील शर्मा पुंछ, ताज सूरनकोट नगरपालिका के बने चेयरमैन

Thu, 15 Nov 2018 01:26 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
सुनील शर्मा पुंछ, ताज सूरनकोट नगरपालिका के बने चेयरमैन
पुंछ। बुधवार को पुंछ और सूरनकोट नगरपालिका के चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन पद के लिए मतदान करवाया गया। इसमें पुंछ नगरपालिका में वार्ड 16 से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते एमएलसी यशपाल शर्मा के भाई एडवोकेट सुनील शर्मा 17 में से 9 मत पाकर विजयी हुए। उन्हें नगरपालिका पुंछ का चेयरमैन घोषित कर दिया गया। दूसरी तरफ, भाजपा एवं कांग्रेस समर्थित वार्ड 11 से निर्दलीय प्रत्याशी जीतीं मधुमीत कौर को 17 में से 8 मत ही मिले। वार्ड पांच से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीतीं उत्तर प्रदेश के मेरठ से ब्याह कर आईं उमेरा बेगम ने वाइस चेयरमैन के तौर पर जीत हासिल की। उधर, सूरनकोट नगरपालिका के लिए मोहम्मद ताज चौधरी को सर्वसम्मति से चेयरमैन और संजीव शर्मा को वाइस चेयरमैन बनाया गया।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर पुंछ में एसीआर बशीर अहमद लोन और तहसीलदार शहजादा लतीफ खान की देखरेख में नगरपालिका चेयरमैन के लिए बैलेट पेपर मतदान का आयोजन किया गया। इसमें पुंछ नगर के सभी 17 जीते हुए पार्षदों ने अपने मतों का प्रयोग करते हुए चेयरमैन के लिए सुनील शर्मा और मधुमीत कौर के लिए मत डाले। मतों की गिनती के बाद सुनील शर्मा के पक्ष में 9 और मधुमीत कौर के पक्ष में 8 मत निकले। इस पर सुनील शर्मा को विजेता घोषित किया गया। उमेरा बेगम को वाइस चैयरमैन के लिए 8 मत प्राप्त हुए और उन्हें विजेता घोषित किया गया। सुनील शर्मा के विजेता घोषित होने के साथ नगरपालिका कार्यालय के बाहर एकत्र उनके समर्थकों ने आतिशबाजी करनी शुरू कर दी। जैसे ही सुनील शर्मा कार्यालय के बाहर निकले तो उनके समर्थकों ने उनको हार पहना कर और ढोल के साथ नगर के मुख्य बाजार से होते हुए पुरानी पुंछ उनके आवास तक विजयी जुलूस निकाला। इस दौरान सुनील शर्मा के साथ ही उनके बडे़ भाई पीडीपी के एमएलसी यशपाल शर्मा के हक में जम कर नारे लगाए जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed