{"_id":"5be3e716bdec226991726389","slug":"154166244120-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलओसी पर भारत-पाक में मिठाइयों का आदान-प्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलओसी पर भारत-पाक में मिठाइयों का आदान-प्रदान
Updated Thu, 08 Nov 2018 01:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुंछ। मंगलवार दोपहर को जिले में पुंछ जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर की दूरी पर नियंत्रण रेखा पर बनी चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन के गेट भारतीय सेना के आग्रह पर खोले गए। वहां पर भारत और पाकिस्तानी सेना के अधिकारी और दर्जन भर जवानों ने आपस में हाथ मिलाया। इसके बाद भारत की तरफ से पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों को मिठाइयां दी गईं। इसके बदले में पाक सेना के अधिकारियों की तरफ से भी दिवाली की मुबारकबाद के साथ ही मिठाइयां दी गईं। इस दौरान जिले के मेंढर सब डिवीजन की मनकोट तहसील में नियंत्रण रेखा पर स्थित तत्तापानी क्षेत्र में बनी राह-ए-मिलन के गेट भी खोले गए। वहां पर दोनों तरफ से सैन्य अधिकारियों और जवानों ने दिवाली की बधाइयां और मिठाइयों का आदान-प्रदान करते हुए नियंत्रण रेखा पर शांति और सौहार्र्द की बात कही। करीब 15 मिनट की इस मुलाकात के बाद राह-ए-मिलन के गेट बंद कर दिए गए। ब्यूरो