{"_id":"5bdada69bdec226953783c26","slug":"15410693771-poonch-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास एलओसी ट्रेडर्स की बैठक स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास एलओसी ट्रेडर्स की बैठक स्थगित
Updated Thu, 01 Nov 2018 04:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। सोमवार को भारतीय सेना की तरफ से पाक अधिकृत क्षेत्र में पाकिस्तानी सेना के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद पीओके प्रशासन की तरफ से मंगलवार को जिले में भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर दोनों तरफ के क्रास एलओसी ट्रेडर्स और प्रशासन के बीच होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। इसके बारे में देर रात पीओके प्रशासन ने जिला प्रशासन का अवगत करा दिया है। नियंत्रण रेखा पर होने वाली दोनों तरफ के व्यापारियों की बैठक के स्थगित होने से व्यापारियों में निराशा का माहौल बन गया है, क्योंकि उनके लेन देन के कई मामले पिछले दो साल से लटके पड़े हैं। इसके चलते कई व्यापारियों को राज्यपाल के निर्देश पर क्रास एलओसी ट्रेड करने से रोका हुआ है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिले में नियंत्रण रेखा पर चक्कां दा बाग की राहें मिलन पर दोनों तरफ के क्रास एलओसी ट्रेडर्स और प्रशासन के अधिकारियों के बीच बैठक होनी थी। इसको लेकर इस तरफ के प्रशासन और व्यापारियों ने पूरी तैयारी कर ली थी। देर शाम को बैठक स्थगित होने की सूचना मिलने के बाद व्यापारियों में निराशा का माहौल है। क्रास एलओसी ट्रेडर्स एसोसिएशन के महासचिव राजीव टंडन का कहना है कि इस बात की सूचना दी गई है कि मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर होने वाली क्रास एल ओ सी ट्रेडर्स की बैठक रद्द कर दी गई है। उसके पीछे क्या वजह है हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि बैठक हो जाती तो इससे दोनों तरफ के व्यापारियों के लेन-देन सहित कई प्रकार के मामले निपट जाते, जिससे क्रास एलओसी ट्रेड को भी फायदा होता।