फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   open degree college and hospital in name of martyr aurangzeb jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर: शहीद औरंगजेब के नाम पर बने डिग्री कॉलेज और अस्पताल, यही होगी उनको सच्ची श्रधांजलि

Thu, 02 Aug 2018 02:03 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 02 Aug 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
open degree college and hospital in name of martyr aurangzeb jammu kashmir
फाइल
सेना के जवान औरंगजेब के नाम पर अस्पताल और डिग्री कालेज खोले जाने की मांग की गई है। यह मांग उत्तर प्रदेश के साईनाथ विश्वविद्यालय के उपकुलपति एवं जिले के समाजसेवक डा. शहजाद मलिक ने की है। उन्होंने यह मांग केंद्र व राज्य सरकार से की है।
विज्ञापन


वह बुधवार को सैकड़ों युवाओं के साथ मेंढर तहसील के गांव सलानी स्थित शहीद औरंगजेब के घर पहुंचे। यहां शहीद के घर पर एक श्रद्धांजली कार्यक्रम हुआ। डा. शहजाद मलिक ने कहा कि औरंगजेब की शहादत पर पूरे देश को नाज है। औरंगजेब के पिता ने कहा कि मेरे बेटे ने देश के लिए बलिदान दिया है और वह बलिदान तब तक सफल नहीं होगा जब तक राज्य में देश का अंतिम दुश्मन समाप्त नहीं हो जाता। डॉ. मलिक ने शहीद राइफलमैन औरंगजेब के माता-पिता एवं अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें नमन करते अपना सलाम पेश किया।
विज्ञापन


उन्होेंने कहा कि औरंगजेब के बलिदान पर पूरे देश को मान है और पूरा देश उसके परिवार के साथ खड़ा है। मलिक ने गांव सलानी में सड़क सहित अन्य सुविधाएं न होने पर दुख प्रकट करते हुए कहा कि यह गांव आज देश के हर नागरिक के लिए आस्था का केंद्र बन गया है और यहां हर दिन देश के कोने से कोई न कोई आ रहा है। इसलिए यहां पर सड़क सहित सभी प्रकार की सुविधाओं की उचित व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरंगजेब के पिता पूर्व सैनिक मोहम्मद हनीफ ने कहा कि मेरे एक बेटे ने देश के लिए बलिदान दिया है। राज्य से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए हमारे गांव के सैकड़ों युवक बलिदान देने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed