फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जायदाद के लिए हुई थी पुर्ण चंद की हत्या।

जायदाद के लिए हुई थी पुर्ण चंद की हत्या।

Sun, 11 Mar 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 11 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
जायदाद के लिए हुई थी पुर्ण चंद की हत्या।
रियासी। पौनी के खैरालैड़ निवासी पूर्ण चंद की हत्या जायदाद हड़पने के लिए की गई थी। पुलिस ने इस संदर्भ में मृतक की सौतेली मां, दो सौतेली बहनों और एक युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि बीते वर्ष 18 जून को पुलिस को सूचना मिली थी कि पूर्ण चंद का शव खेतों में पड़ा हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और जांच शुरू की थी। कई गवाहों के बयान भी लिए गए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पाया गया कि पूर्ण चंद की हत्या की गई थी। आशंका के तौर पर कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई थी। पूरी जांच के बाद पुलिस ने मृतक की सौतेली बहने नीलम कुमार व चिंता देवी, सौतेली मां सत्या देवी और उनके एक रिश्तेदार युवक धीरज कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मृतक पूर्ण चंद को खैरालैड़ के रहने वाले एक रिश्तेदार धनीराम ने गोद लिया था। उसी ने उसका पालन-पोषण किया। बाद में उसकी पत्नी की मौत हो गई। फिर धनीराम दूसरी शादी की। उससे उनकी तीन बेटियां हैं। एक की शादी हो चुकी है। दो कुंवारी हैं। पुलिस ने धनीराम की दूसरी पत्नी और उनकी दोनों कुंवारी बेटियों के अलावा धनीराम के नाती के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



आरोपी महिलाओं ने पुलिस पर यौन शोषण का आरोप लगाया
जम्मू। हत्या की आरोपी महिलाओं ने शनिवार को जम्मू में एक पत्रकारवार्ता की, जिसमें एक महिला ने पुलिस के एक अधिकारी व अन्य पुलिस कर्मी पर जांच के दौरान यौन शौषण करने का आरोप लगाया। बताया कि कई दिन तक उनके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed