{"_id":"5a808ed64f1c1b28428b4bb4","slug":"151837481715-billawer-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिंतर चौक में पाकिस्तान और नेंका के विरूद्ध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिंतर चौक में पाकिस्तान और नेंका के विरूद्ध प्रदर्शन
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। जम्मू के सुंजवां सेना शिविर पर आतंकी हमले के खिलाफ और नेकां विधायक द्वारा पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने पर लोगों ने रोष जताया। रविवार को इलाके के कई सामाजिक व अन्य संगठन ने पाकिस्तान और नेकां के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। दूसरी तरफ प्रदेश सरकार से नेकां विधायक की सदस्यता रद्द करने के लिए कहा। सोशल ग्रुप के कार्यकर्ता गोपाल कृष्ण के नेतृत्व में रविवार को इकट्ठा हुए और उन्होंने पाकिस्तान और नेकां के विरुद्ध प्रदर्शन कर पाकिस्तान और नेकां का पुतला जलाया।
विज्ञापन
गोपाल कृष्ण व अन्य ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को सुधरने के कई मौके दिए लेकिन वह अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सीमा पर गोलीबारी करने के बाद अब सैन्य शिविरों और सैनिकों के परिजनों को निशाना बना रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के कायराना कार्रवाई की जितनी भी निंदा की जाए कम है। लिहाजा अब वक्त आ गया है कि केंद्र सरकार पाकिस्तान को उसकी करनी का माकूल जवाब दे। प्रदर्शन में अजित कुमार, मनजीत शर्मा, धीरज पुरोहित, सुदेश पुरोहित, सुदेश पाठक, बिट्टू, अजय कुमार, विशाल गुप्ता व अन्य शामिल रहे।