{"_id":"5a808de74f1c1b2a788b54c7","slug":"151837457817-billawer-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने रियासत के हालात के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने रियासत के हालात के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
Updated Mon, 12 Feb 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : DEMO PHOTO
बिलावर। कांग्रेस ने रियासत के मौजूदा हालात के लिए केंद्र सरकार की ढुलमुल नीति को जिम्मेदार ठहराया है। यही नहीं पार्टी ने कांग्रेस नेकां सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई विकास परियोजनाओं की अनदेखी का भी प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रविवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक में पूर्व राज्य मंत्री और पीसीसी के महासचिव डाक्टर मनोहर लाल शर्मा ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार सत्ता में आई है रियासत के हालात काफी खराब हो गए हैं। सीमा पर आए दिन सीजफायर का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन
सैन्य शिविरों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने उप मुख्यमंत्री डाक्टर निर्मल सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेकां सरकार के कार्यकाल में जो विकास परियोजनाएं बिलावर विधानसभा क्षेत्र में शुरू की गई थीं , वर्तमान सरकार और उप मुख्य मंत्री उनकी जानबूझ कर अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में कालना, बेरल और उज्ज दरिया पर पुलों का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन अब तक उनका निर्माण मुकम्मल नहीं किया गया है। पल्लन दरालता,दरम्मनी बरोटा, डडबारा सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण अधर में है।
उनके कार्यकाल में गुडाकल्याल, लोहाई मल्हार में अलग से तहसील खोलने और कई स्थानों पर नियाबतें बनाने की घोषणा की गई थी, लेकिन उन पर कोई भी अमल नहीं किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह वर्तमान सरकार और विधायक की जनविरोधी नीतियों से लोगों को जागरूक करें। ताकि आने वाले चुनावों में इनको सबक सिखाया जा सके।