{"_id":"5cb4f010bdec2213f10df3a8","slug":"151555361808-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन में सात घंटे तक फंसे रहे 1200","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन में सात घंटे तक फंसे रहे 1200
Tue, 16 Apr 2019 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:26 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के डीगडोल क्षेत्र में सोमवार सुबह 11 बजे भारी भूस्खलन के कारण यातायात सात घंटे तक बंद रहा। इस दौरान राजमार्ग पर 1200 वाहन फंसे रहे। हाइवे पर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। इस दौरान चालक और यात्री परेशान रहे।
राजमार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे तक पहाड़ से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहा। इसकी वजह से मलबा हटाने के काम में दिक्कतें आईं। एक बजे के बाद पत्थर गिरने का सिलसिला बंद हुआ, तो मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।
डीएसपी ट्रैफिक सुरेश शर्मा ने बताया कि रामबन सेक्टर में डीगडोल क्षेत्र में भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हुआ था। इस बीच कई घंटे तक पहाड़ से पत्थर गिरने का सिलसिला जारी रहा। इससे मलबा हटाने का काम देरी से शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि इस दौरान रामबन सेक्टर में राजमार्ग पर 550 ट्रक एवं 650 छोटे वाहन फंसे थे, जिन्हें छह बजे के लगभग राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलने की इजाजत दे दी गई।