{"_id":"5c5c97dfbdec222ee07375a7","slug":"151549572063-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल मार्केट में धमाका, कपड़े की दुकान में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल मार्केट में धमाका, कपड़े की दुकान में आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। गोल मार्केट में देर रात एक दुकान में जोरदार धमका हुआ। इसके साथ ही दुकान में भीषण आग लग गई। धमाके के दौरान दुकान में मौजूद एक कर्मचारी घायल हो गया। वहीं बगल की दो दुकानों में भी धमाके और आग से काफी नुकसान पहुंचा। पुलिस व दमकल विभाग की टीम ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच राहत व बचाव कार्य शुरू किया।
पुलिस के मुताबिक रात करीब 10 बजे गोल मार्केट स्थित रेवा इंटरप्राइजेज कपड़े की दुकान में धमाके के साथ आग लग गई। यह दुकान रॉकी नाम के व्यक्ति की बताई जा रही है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त कर्मचारी हरप्रीत सिंह दुकान बंद करने के लिए एमसीवी बंद करने जा रहा था। तभी शॉर्ट सर्किट हुआ और जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि दुकान में कांच के दरवाजे टूट कर सड़क के दूसरी तरफ तक फैल गए। वहीं हरप्रीत भी दुकान के बाहर जा गिरा। इसके बाद दुकान को आग ने चपेट में ले लिया।
स्थानीय लोगों की मदद से हरप्रीत को उपाचर के लिए गांधी नगर अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं लोगों पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंचा दमकल विभाग खबर लिखे जाने तक आग बुझाने के काम में जुटा हुआ था।
विज्ञापन
जनरेटर से धमाके का शक
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुकान में किसी तरह की गैस भरी हुई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि मिनी जनरेटर दुकान बंद करने से पहले अंदर किया गया था। संभवत एमसीवी गिराते वक्त शॉर्ट सर्किट के दौरान चिंगारी उस तक पहुंच गई और धमाका हो गया।
पास की दुकाने बर्बाद
धमाके और आग से दोनों तरफ की दो और दुकानें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। धमाके के चलते दुकानों की दीवार में दरार पड़ गई। वहीं आग ने दोनों दुकानों को चपेट में ले लिया। हालांकि उनके शटर तोड़कर आग बुझाने में दमकल विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
घायल की हालत स्थिर
पुलिस के मुताबिक घायल हरप्रीत को गांधी नगर से जीएमसी रेफर कर दिया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। हालांकि आग से उसका चेहर व शरीर झुलस गया है।