फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, नौ घायल

पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, नौ घायल

विज्ञापन
पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिरी, नौ घायल
रामबन। जम्मू से पटनीटॉप जा रहे पर्यटकों की गाड़ी खाई में गिर गई। इस दौरान नौ लोग घायल हो गए। सीआरपीएफ के 84 बटालियन की क्यूआरटी ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया। बर्फ होने के कारण 50 फुट नीचे से रेस्क्यू आपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। घायलों को शेर-ए-कश्मीर मेमोरियल इमरजेंसी अस्पताल बटोत में भर्ती कराया गया है। हादसा कोहरे की वजह से हुआ।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर सीआरपीएफ 84 बटालियन ब्रेवो, डेल्टा कंपनी के सहायक कमांडेंट अजय मलिक एवं सहायक कमांडेंट पूजा मलिक भी पहुंचे। घायल होने वालों में दो पुरुष, तीन महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। सीआरपीएफ 84 बटालियन सहायक कमांडेंट अजय मलिक ने बताया कि उन्हें जम्मू से पटनीटाप जा रहे पर्यटकों की एक गाड़ी खाई में गिरने की सूचना मिली। इसके बाद हमारी क्यूआरटी की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed