{"_id":"5c34f9babdec2256be1eeefa","slug":"151546975674-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा सेमिफाइनल मुकाबला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरा सेमिफाइनल मुकाबला आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जारी 8वीं पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल नॉर्थ जोन क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमिफाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। इसमें विक्की इलेवन पठानकोट और हरियाणा क्रिकेट क्लब की टीमें आमने-सामने होगी। वहीं, फाइनल मुकाबले में राज्यपाल सत्यपाल मलिक मुख्य अतिथि व डीजीपी दिलबाग सिंह विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी जिला पुलिस प्रमुख श्रीधर पाटिल ने मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा और ऐसा पहली बार हो रहा है कि इस प्रतियोगिता में राज्यपाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इससे पूर्व जम्मू-कश्मीर पुलिस जुड़े व्यक्ति ही मुख्य अतिथि के तौर हिस्सा लेते थे। ऐसे में कठुआ के लोगों को राज्यपाल से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला विक्की इलेवन पठानकोट और हरियाणा क्रिकेट क्लब के बीच बुधवार को खेला जाएगा। इसमें जीतने वाली टीम पहले सेमीफाइनल की विजेता टीम एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब दिल्ली के साथ फाइनल खेलेगी।
शहीद वेलफेयर कमेटी के चेयरमैन रविंद्र सिंह सलाथिया ने बताया कि इस सीजन में विजेता टीम को साढ़े तीन लाख और उपविजेता टीम को तीन लाख रुपये के साथ ट्राफी भी दी जाएगी। फाइनल में मैन ऑफ द मैच के साथ बेस्ट बैट्समैन और बेस्ट बॉलर को मोटरसाइकिल दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज को आल्टो कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मैच दोपहर बारह बजे शुरू होगा।