J&K: घाटी में सप्ताह में 63 और जम्मू में 56 घंटे गुल रही बिजली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रियासत में बिजली सेक्टर में सब कुछ ठाक नहीं चल रहा है। बिजली आपूर्ति के मामले में हाल बेहाल होता जा रहा है। सरकारी आंकड़ों पर ही यकीन करें तो जम्मू में इक्लेक्ट्रॉनिक मीटर लगे इलाकों में सप्ताह में 12 घंटे व मीटर न लगे इलाकों में 56 घंटे बिजली कटौती हो रही है।
कश्मीर संभाग में मीटर लगे इलाकों में सप्ताह में बिजली कटौती बढ़कर 45 घंटे तक पहुंच गई है। जबकि बिना मीटर लगे इलाकों में 63 घंटे बिजली कटौती हो रही है। यहां पर 2014-15 में मीटर लगे इलाकों में सप्ताह में 32 घंटे की शेड्यूल कटौती हुई थी।
2015-16 में कटौती बढ़कर 37 घंटे हो गई और 2016-17 में कटौती 42 घंटे तक पहुंच गई थी। मीटर लगे व बिना मीटर लगे इलाकों में हो रही भारी बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में हाहाकार मच रही है। वहीं, बिजली मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह के अनुसार बिजली सेक्टर में बीमारी है।
इस समस्या को दूर करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन अभी हालात दुरुस्त होने में समय लगेगा। उनका कहना है कि ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन लासेज, जिसे बिजली चोरी भी कह सकते हैं, 62 फीसदी थी। इसे कम करके 58 फीसदी तक लाया गया है, लेकिन समस्या एक नहीं है। हर जगह है।
गणतंत्र दिवस पर भी घंटों गुल रही बिजली
जम्मू। कनाल ग्रिड स्टेशन व अन्य ढांचागत खराबियों की वजह से गणतंत्र दिवस पर शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। सतवारी, नानक नगर, शास्त्री नगर के कुछ हिस्सों के अलावा अन्य कई क्षेत्रों में बिजली गुल रहने की वजह से लोग टीवी पर गणतंत्र दिवस परेड तक नहीं देख पाए।
शनिवार को भी बिजली की हालत जस की तस बनी रही, जिससे लोगों को खासी परेशानी हुई। बिजली विभाग की गांधीनगर डिवीजन के एईई सरदारी लाल के अनुसार समस्या कनाल ग्रिड स्टेशन में तकनीकी फाल्ट की वजह से पेश आई है।