फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   नाबालिक ने की थी बच्ची की हत्या

बच्ची की हत्या की पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, पुलिस ने इस इंसान को बताया आरोपी

Sat, 20 Jan 2018 11:05 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
नाबालिक ने की थी बच्ची की हत्या
Murder

कठुआ। पुलिस ने रसाना इलाके में तीन दिन पूर्व बच्ची की मौत के मामले में मुख्य आरोपी को पकड़ने का दावा किया है। हालांकि पुलिस के अनुसार मामले में अभी भी जांच जारी है, और आरोपी से पूछताछ किया जाना भी बाकी है। मामले के अन्य पहलुओं पर भी जांच चल रही है।

विज्ञापन


जिला पुलिस मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार 12 जनवरी को शिकायतकर्ता मोहम्मद यूसुफ ने एक शिकायत की थी जिसमें उसकी नाबालिग बेटी के लापता होने की बात कही। इसके बाद कुछ दिन जांच चली तो अपहरण का शक हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संदर्भ में एफआईआर संख्या 10/2018 में धारा 363 आरपीसी के तहत मामला दर्ज किया था, लेकिन 17 जनवरी को बच्ची का शव रसाना वन क्षेत्र से बरामद हुआ। इसके बाद मामले की जांच की गई और तीन दिन बाद एक किशोर को हिरासत में लिया गया जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जांच से पता चलता है कि आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर लिया और उसे गांव रासाना में पास के गाय शेड में रख दिया, जहां उसने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया और जब उसने विरोध किया, तो उसने गला घोंटकर उसे मार दिया और फिर चेहरे पर पत्थर मारकर चेहरा न पहचाना जाए इसका प्रयास भी किया।


इस संबंध में जिला पुलिस प्रमुख सुलेमान चौधरी ने कहा कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। बहरहाल मामले की जांच चल रही है और इसमें उसके साथ कौन-कौन हैं इस बारे में भी पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed