{"_id":"5a5d081c4f1c1b6e268b4983","slug":"151516046364-jammu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई विरोध ठेली फड़ी के दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई विरोध ठेली फड़ी के दुकानदार
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। शहर से मंडे मार्केट हटाने और रेहड़ी-फड़ी वालों पर पुलिस की तरफ से की जा रही कार्रवाई के विरोध में सोमवार को रेहड़ी, फड़ी वालों ने रोष रैली निकाल जिला प्रशासन और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनके खिलाफ कार्रवाई करना बंद नहीं किया तो आने वाले समय में भूख हड़ताल करने को मजबूर हो जाएंगे।
रेहड़ी-फड़ी वालों का समर्थन करने के लिए नेशनल काउंसिल के सदस्य सरदार जीत सिंह, फारूक अहमद बांडे, आरएस चौहान, रमन शर्मा विशेष तौर पर पहुंचे थे। सुबह करीब 11 बजे सभी रेहड़ी-फड़ी वाले शहीद भगत सिंह पार्क में एकजुट हुए, जहां सभी ने जमकर प्रदर्शन करके सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद सभी रोष रैली निकाल कर निकले और प्रदर्शन करते हुए इंदिरा चौक, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड से होकर डीसी कार्यालय पहुंचे, जहां अपनी मांगों को ज्ञापन डीसी को सौंपा। प्रदर्शन के दौरान रेहड़ी-फड़ी वालों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस व नगर परिषद बिना वजह रेहड़ी-फड़ी वालों को परेशान कर रही है, जो मंडे मार्केट लगाकर अपनी रोजी रोटी चला रहे हैं। अब उसको बंद कर आर्थिक परेशानी में डाल दिया है। उन्होंने व्यापार मंडल पर आरोप लगाते हुए कहा कि व्यापार मंडल मंडे मार्केट बंद करवाने को लेकर जिला प्रशासन पर दबाव बना रहा है, जोकि पूरी तरह से गलत है। व्यापार मंडल की मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान उठा कर ले जाती है और फाइन भरने के बाद भी सामान वापस नहीं दिया जाता है। आने वाले समय में भूख हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।