फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अभेद्य होगी टनल व रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा

गणतंत्र दिवस के मौके पर इन स्थानों की होगी सुरक्षा पुख्ता, उठानी पड़ सकती है थोड़ी परेशानी

Sat, 13 Jan 2018 12:34 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
अभेद्य होगी टनल व रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा
- फोटो : AMAR UJALA

उधमपुर/कटड़ा। गणतंत्र दिवस को लेकर इस बार कटड़ा से जम्मू तक रेलवे ट्रैक, टनल और सभी रेलवे स्टेशनों पर अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। रात के समय ट्रैक और टनलों में गश्त बढ़ा दी जाएगी।

विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए एसएसपी रेलवे कटड़ा रंजीत सिंह संब्याल ने जीआरपी, आईआरपी के अधिकारियों के साथ शुक्रवार को कटड़ा में बैठक की। इस दौरान उन्होंने जरूरी निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


सुरक्षा के इंतजाम को लेकर आयोजित बैठक में एसडीपीओ रेलवे उधमपुर, कटड़ा, आर्मड और आईआरपी बटालियन के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। एसएसपी रेलवे ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा को बढ़ा दिया जाए और बिना जांच के किसी भी यात्री को सामान के साथ अंदर नहीं आने दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर अब गश्त को पहले के मुकाबले में ज्यादा बढ़ाने के निर्देश दिए और विशेष तौर पर रात के समय ट्रैक में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। ट्रैक पर गश्त के लिए जवानों की संख्या बढ़ाने को भी कहा गया।

एसएसपी ने अधिकारियों कहा कि टनलों व पुलों पर सुरक्षा के विशेष तौर पर कड़े प्रबंध किए जाए और इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सभी आपसी तालमेल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए काम करें।


उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों की भी मदद ली जाए और लोगों के सहयोग के साथ काम करे। उन्होंने बीच बीच में रेलवे स्टेशन पर सर्च आपरेशन चलाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed