{"_id":"5e58e2ccbeab98d8e2663ebd","slug":"1450-recruitments-of-jk-bank-canceled-fresh-appointment-through-ibps","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएंडके बैंक की 1450 भर्तियां निरस्त, आईबीपीएस के जरिए नए सिरे से की जाएगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएंडके बैंक की 1450 भर्तियां निरस्त, आईबीपीएस के जरिए नए सिरे से की जाएगी नियुक्ति
Fri, 28 Feb 2020 03:22 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 28 Feb 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
जेएंडके बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर की जेएंडके बैंक में 1450 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया निरस्त कर दी गई है। इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया 2018 से चल रही थी। इसमें 250 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स और 1200 बैंकिंग एसोसिएट्स के पद थे। गुरुवार को राज्य प्रशासनिक परिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने भर्तियां निरस्त करने का कारण कानूनी अड़चनें और भर्ती के दौरान नियमों का पालन न करना बताया है। कहा, बैंक को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि अंतिम भर्ती में पात्र सभी आवेदक नई भर्ती के लिए भी पात्र होंगे।
विज्ञापन
वित्त विभाग ने बैंक को इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पसर्नल सेलेक्शन (आईबीपीएस) के माध्यम से फास्ट ट्रैक पर तीन माह में निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती शुरू करने की सलाह दी है। इस संबंध में विस्तृत तौर-तरीकों को बैंक की अगली बोर्ड बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन