फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कश्मीरी पंडितों ने डाले वोट

कश्मीरी पंडितों ने डाले वोट

विज्ञापन
कश्मीरी पंडितों ने डाले वोट
दोमाना। अनंतनाग लोकसभा सीट के लिए सोमवार को दूसरे चरण के तहत वोट डाले गए। इस दौरान विस्थापन का जीवन जी रहे कश्मीरी पंडित जो कश्मीर के कुलगाम जिले के रहने वाले हैं, उन्होंने जम्मू में विभिन्न स्थानों पर वोट डाले। निदेशक स्कूल एजूकेशन मुट्ठी में बनाए मतदान केंद्र पर 362 में से 237 मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन

पुरखू कैंप में बने पोलिंग स्टेशन पर 112 में से 84 मतदाताओं ने वोट डाले। प्राइमरी स्कूल पौनीचक्क में 28 में से 16 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया, जबकि कृषि विश्वविद्यालय कांप्लेक्स उदयवाला में बने मतदान केंद्र पर 265 में से 143 मतदाताओं ने वोट डाले। पंचायत घर बरनाई में मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचने लगे थे। यहां पर कुल 209 में से 141 वोट पड़े, जबकि चक्क चंगडवां चिनौर में मतदान केंद्र पर 71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया। गौरतलब है कि आतंकवाद के चलते दक्षिणी कश्मीर की अनंतनाग लोकसभा सीट के लिए तीन चरणों में वोट डाले जा रहे हैं। सोमवार को दूसरा चरण था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed